फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर भाग गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका रोड स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिपेयर करवाने आया युवक दुकानदार को चकमा देकर उनका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। दुकानदार ने जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उन्हें चोरी का पता लगा। मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश पाहुजा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उनकी दुकान पर एक युवक अपना मोबाइल ठीक करवाने के लिए आया था। युवक से बात करते हुए जब वह दुकान से बाहर रुपये खुल्ले करवाने के लिए निकले। इस दौरान युवक ने उनकी दुकान में चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद युवक अपना मोबाइल भी वापस ले कर दुकान से चला गया। अगले दिन जब उन्हें मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें वह युवक मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने पहले अपने स्तर पर युवक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को युवक के खिलाफ चोरी की शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें