फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने स्वर्ग धाम में चलाई सफाई मुहिम

विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के खरखौदा स्थित स्वर्ग धाम में सफाई अभियान के दौरान कचरे को रिक्शा में डालते वि
विज्ञापन
खरखौदा। स्वर्ग धाम (श्मशान घाट) में रविवार सुबह विधायक पवन खरखौदा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्वर्ग धाम सेवा समिति के सदस्यों के साथ पेड़-पौधों की निराई-गुडाई भी की। पवन खरखौदा ने कहा कि उन्होंने विधायक बनने के बाद निर्णय लिया था कि खरखौदा को स्वच्छता के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाएंगे। ऐसे में अभियान के तहत स्वर्गधाम में सफाई की गई। साथ ही उन्होंने स्वर्गधाम में हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। स्वर्ग धाम सेवा समिति के सदस्यों ने यहां बन रहे शेड की गुणवत्ता को लेकर बात उठाई। इस पर विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन पर मामले में आवश्यक निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें