फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश चुनाव कमेटी और पाॅलिटिकल अफेयर्स कमेटी में विधायक को सदस्य बनाया

Mon, 22 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से विधायक जयवीर सिंह को प्रदेश चुनाव कमेटी व पाॅलिटिकल अफेयर्स कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। अब विधायक जयवीर सिंह आगामी समय में होने वाले चुनावों के दौरान प्रत्याशियों का चयन करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के करीबियों में माने जाने वाले विधायक जयवीर सिंह का इस चयन के बाद राजनीतिक कद और भी बढ़ गया है। विधायक जयवीर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगे और आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को बहुमत के साथ जिताने का काम किया जाएगा। विधायक जयवीर सिंह के चयन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट जोगिंद्र दहिया, सुनील दहिया, प्रवीन सैनी और अंकित दहिया ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें