फोटो 02: सोनीपत के गन्नौर स्थित देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते वि
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें विधायक ने एक-एक कर सभी की शिकायतें सुनीं। इनमें बिजली, पेयजल, पेंशन, सड़क मरम्मत और सरकारी योजनाओं में आ रही दिक्कत को लेकर लोगों ने शिकायत की। युवाओं ने खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। विधायक कादियान ने जनता को तुरंत राहत देने की पहल की। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में गन्नौर में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी है, जो गन्नौर का नाम विश्व पटल पर चमकाएगी। और मंडी क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।