फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जाटी कलां में विधायक ने 25 लाख से बनने वाली ई-पुस्तकालय की रखी आधारशिला

Wed, 27 Dec 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव राजलूगढ़ी में ग्रामीणों को प्रॉपर्टी आईडी कार्ड वितरित करती विधायक निर्मल चौधरी।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में योजनाओं के पात्र लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान गांव जांटी कलां व जांटी खुर्द में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि राई से विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव जाटी कलां में 25 लाख की लागत से बनने वाली ई-पुस्तकालय का आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के बनने से यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए शांति का माहौल मिलेगा, जहां बैठकर बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान डॉ. संजय शर्मा ने अपने पैतृक मकान को डिस्पेंसरी के लिए मुफ्त में देने की घोषणा की। गांव राजलू गढ़ी व लल्हेड़ी कलां में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत विधायक निर्मल चौधरी और ग्रामीणों ने किया। मिर्जापुर खेड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, भैंसवान खुर्द में चेयरपर्सन साक्षी मलिक व ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। वहीं गांव माहरा व बोहला में जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन कल्पना ने यात्रा का स्वागत किया और ग्रामीणों को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें