फोटो 10: सोनीपत के गांव झुंडपुर में निर्मित सड़क का उद्धाटन करती विधायक कृष्णा गहलावत। स्रोत: प
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने लाखों रुपये की लागत से सड़कों व रास्तों के नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक ने सबसे पहले गांव पतला से सेवली सड़क और झुंडपुर से टांडा तक रोड के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दोनों सड़कों के निर्माण कार्य पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही, झुंडपुर में खेवड़ा रोड से नंबरदार के खेत तक और कृष्ण कत्याल के खेत से यमुना बांध तक जाने वाले मार्ग के अलावा भाटिया के खेत से सतपाल के खेत तक जाने वाले रास्ते का भी उद्घाटन किया गया। इन कार्यों को मुरथल ब्लॉक समिति की ओर से 75 लाख रुपये से पूरा कराया गया है। ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।