फोटो 21- सोनीपत के गांव ईशापुर खेड़ी में फूलसन तालाब पर गऊ घाट के कार्य का शिलान्यास करते विधाय
गोहाना। बरोदा हलके से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने शनिवार को गांव ईशापुर खेड़ी में करीब 42 लाख 48 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि गांव ईशापुर खेड़ी में फूलसन तालाब पर 5.83 लाख रुपये से गऊ घाट, 16.92 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र, 11.73 लाख रुपये की लागत से माडू पाना जनरल चौपाल, आठ लाख रुपये से धूमरा वाली चौपाल के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर सरपंच सन्नी मलिक व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद