गन्नौर में सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम में विचार-विमर्श करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:
गन्नौर। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में सरपंच संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक की अधिकांश पंचायतों के सरपंच और प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने सरपंचों से सीधा संवाद कर गांवों की समस्याओं और विकास प्रस्तावों पर चर्चा की। शुरुआत में सरपंच एसोसिएशन की ओर से विधायक कादियान को गांवों की प्राथमिक जरूरतों को लेकर लिखित मांगपत्र सौंपा गया। इस पर विधायक कादियान ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और विकास योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान ने सरपंचों के साथ लंच कर अनौपचारिक संवाद भी किया। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच मेहर सिंह एवं उपप्रधान सरपंच मंजीत कुमार ने विधायक को स्मृतिचिह्न भेंट किया।