फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक देवेंद्र कादियान ने 30वीं बार रक्तदान किया

Mon, 17 Feb 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए शिविर में रक्तदान करते विधायक देवेंद्र कादियान व क्लब के
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के गांधी नगर स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को लायंस क्लब गन्नौर गौरव की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक देवेंद्र कादियान ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सेहत टीम ने करीब 112 यूनिट रक्त एकत्रित किया। विधायक देवेंद्र कादियान ने युवाओं को रक्तदान का महत्व बताते हुए स्वयं भी 30वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को हर तीन माह में रक्तदान करते रहना चाहिए। क्लब अध्यक्ष अंकित मल्होत्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के लिए बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। इस दौरान हरीश वाधवा, शालू वाधवा, डिंपी मल्होत्रा, भावना जाग्या, प्रवीन कामरा, तरुण चुघ, गीता चुघ, शालू राय, संजीव राय, शिल्पा राय, सुभाष रोहिल्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें