गोहाना। बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने सोमवार को भैंसवाल कलां खरीद केंद्र का दौरा किया। उन्होंने भैंसवाल कलां के खरीद केंद्र को बंद करने पर सरकार के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद केंद्र के बंद किए जाने व मोहाना स्थित साइलो में अनाज डालने का सरकार दबाव बना रही है। 40 साल से चल रहे इस खरीद केंद्र को बंद किए जाने से 12 से अधिक गांवों को परेशानी हो रही है। उन्होंने हरियाणा प्रदेश के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर से फोन पर बात कर किसानों की समस्या से अवगत कराया।