चंडीगढ़ में हुई भारतीय वित्त आयोग की बैठक में विकास कार्यों के लिए बजट की मांग करती विधायक कृष्
सोनीपत। चंडीगढ़ में हुई भारतीय वित्त आयोग (एफसीआई) की बैठक में राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने हलके में विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आयोग को अवगत करवाया कि राई हलके में एचएसआईआईडीसी कुंडली, राई, मुरथल व अन्य औद्योगिक क्षेत्र है। कई ऐसे गांव है जिनमें गंदे पानी की निकासी नहीं है। सबसे पहले उद्योगों को सुविधा दी जाए, सुविधा मिलने पर उद्योग लगेंगे और हलके के युवाओं को रोजगार मिलेगी। विधायक ने बताया कि जीटी रोड होने की वजह से वाहन चालकों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए ट्रामा सेंटर का अलग से बजट दिया जाए। गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बिजली की लाइन में सुधार व कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाए जाए। गांवों के सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च होने जरूरी है।