फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने शेल्टर होम में श्रमिकों को काम देने की कही बात तो श्रमिकों ने कहा घर पहुंचाओ

विज्ञापन
गन्नौर के शेल्टर होम में श्रमिकों से बात करती विधायक निर्मल चौधरी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने नेशनल हाइवे एक पर बने शेल्टर होम का निरीक्षण किया। विधायक ने बाल भवन में बने शेल्टर होम में खामियां मिलने पर उनको दूर करने के आदेश दिए हैं जबकि जैन कालेज में बनाए गए शेल्टर होम की सेवाओं पर विधायक ने संतुष्टि जताई है। विधायक ने वहां पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों से कहा कि वह काम करना चाहते हो तो उनको अनाज मंडी व खेतों में काम दिलवाया जा सकता है। विधायक के काम दिलाने की बात को सभी श्रमिकों ने नकार दिया और सभी श्रमिकों ने विधायक से आग्रह किया कि वह काम दिलाने की बजाय उनको उनके घर तक पहुंचवा दो। विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते वह अभी घर नही जा सकते। वह उनका काम दिलवा सकती है। अन्यथा सरकार उनके खाने पीने का इंतजाम लगातार कर रही हैं। विधायक ने कहा कि यह सरकार तय करेगी कि शेल्टर होम से श्रमिकों को कब जाना है, तब तक वह यहां पर रहकर आराम करें। इस दौरान भोपाल रापरिया, समाजसेवी अरूण त्यागी, राजेंद्र त्यागी, देवेंद्र, धर्मबीर प्रजापत, भूषण हसीजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें