सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अपनी दक्ष
राई। प्रदेश के पहले हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शुक्रवार को भी विश्वविद्यालय परिसर में लगातार दूसरे दिन भी दक्षता परीक्षा देने के लिए युवाओं की भीड़ जुटी रही। कुलपति पूर्व डीजीपी अशोक कुमार व डीजीपी ने भी परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया और सभी एथलीटों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति ने बताया कि हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) प्रोग्राम में 260 एथलीटों ने आवेदन किया था, जबकि बीएससी खेल विज्ञान और मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस) के लिए 60 व 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय ने बीपीईएस, बीएससी खेल विज्ञान और एमपीईएस के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 व 19 जुलाई को ली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
कुलपति ने बताया कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय को यूजीसी और एआईयू की तरफ से मान्यता के साथ खेल कोचिंग में पीजी डिप्लोमा की समकक्षता के कारण पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों को अब तक 300 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। खेल कोचिंग और अन्य विषयों में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। जिसका युवा लाभ उठा सकते हैं।