फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : स्नातक पाठ्यक्रम में पांच दिन बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 25 Jun 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में महाविद्यालय में दा​खिला लेने के लिए आवेदन करवाने वालों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को पांच दिन बढ़ा दिया है। विद्यार्थी अब 30 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब तक किन्हीं कारणों से आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थियों ने अंतिम तिथि बढ़ने से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। कई महाविद्यालयों में अंतिम दिन होने के कारण अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा विद्यार्थी पहुंचे। हालांकि पोर्टल के रुक-रुककर चलने से उन्हें आवेदन करने में परेशानी हुई। वहीं कुछ महाविद्यालयों में अंतिम दिन होने के बावजूद विद्यार्थियों ने आवेदन में रुझान नहीं दिखाया। यही कारण रहा कि मंगलवार तक कॉलेजों में निर्धारित सीट से 50 फीसदी तक ही आवेदन प्राप्त हुए। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है।
चार घंटे बाधित रही आवेदन प्रक्रिया
कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पोर्टल बंद होने से बाधित हो गई। इससे आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब चार घंटे तक पोर्टल रुक-रुककर चलता रहा। इससे आवेदन करने वाले विद्यार्थी दिन भर परेशान रहे। हालांकि शाम को पोर्टल ने ठीक से काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

दस्तावेज पूरे करने में आ रही थी परेशानी
महाविद्यालयों में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। परिवार पहचान पत्र में आय अपडेट होने में काफी समय लग रहा था। वहीं स्कूलों में ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यार्थी चरित्र प्रमाण-पत्र नहीं बनवा पा रहे थे। दस्तावेजों की कमी के कारण कुछ विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना मुश्किल बना हुआ था। अब विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
3 जून से शुरू की गई थी आवेदन प्रक्रिया

गोहाना। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 जून से शुरू की गई थी। आवेदन प्रक्रिया के लिए 25 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि इन तिथि तक 50 फीसदी तक ही आवेदन मिले थे। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ाया है। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।
वर्जन

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। विद्यार्थी इसका लाभ उठाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


- दिलबाग सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें