फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया संपन्न, महाविद्यालयों में अभी भी सीटें खाली

Fri, 30 Aug 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में चल रही दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो चुकी है। आखिरी दिन कम संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए महाविद्यालयाें में पहुंचे। करीब तीन माह तक चली दाखिला प्रक्रिया के बाद भी महाविद्यालयों में अधिकतर सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में महाविद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि महाविद्यालयों में दाखिला प्रकिया को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 3 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी। दो चरणों में हुई दाखिला प्रक्रिया व 30 जुलाई तक चली फिजिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी अधिकतर महाविद्यालयों में करीब 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गई थीं। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया की तिथि को बढ़ाकर 30 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद अधिकतर महाविद्यालयों में 40 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं।
आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम दिन
आईटीआई में भी दाखिला प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन रहेगा। जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर चल रही दाखिला प्रक्रिया के अंतिम दिन दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ सकती है। आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत प्रतिदिन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की दोपहर बाद मेरिट सूची लगाई जा रही है। इसके बाद फीस जमा करवाने के साथ विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय में शुक्रवार को दाखिले का अंतिम दिन रहा। दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी महाविद्यालय में काफी सीटें रिक्त हैं।
-प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें