सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने गांव लहराड़ा से लापता एक बच्ची को सकुशल खोज निकाला है। बच्ची को अंबाला से बरामद किया गया है। उसे बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर फिलहाल गांव लहराड़ा निवासी महिला ने 8 जून को बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नौ वर्षीय बेटी दोपहर में घर से बिना बताए कही चली गई। उन्होंने बेटी की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही पूजा के नेतृत्व में बच्ची को अंबाला से बरामद किया। बच्ची ने बताया कि वह ट्रेन में बैठ कर गलती से अंबाला पहुंच गई थी।