फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया सेना का जवान लापता

Mon, 30 Jan 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। गांव बैंयापुर में शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वह अपनी कार से शादी की खरीदारी करने के लिए निकले थे। उसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा सका। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बैंयापुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका बेटा परविंदर सेना में जवान है। उनकी नियुक्ति लेह-लद्दाख में है। वह अपनी यूनिट अंबाला में तैनात थे। परविंदर की शादी 30 जनवरी को दिल्ली की युवती से तय कर दी गई थी। वह 20 जनवरी को शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। वह 26 जनवरी को अपनी कार से शादी के कपड़े खरीदने गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शाम को परिजनों ने उनका फोन मिलाया तो वह बंद मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें