राई। गांव सबौली में बारोटा रोड पर स्थित मंदिर में शरारती तत्वों ने मूर्तियां खंडित की और धार्मिक झंडों को धुने में जला दिया। गांव के सरपंच ने पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव सबौली के सरपंच सुनील कुमार ने कुंडली थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनके गांव के हरिकेश ने बारोटा रोड पर एक मंदिर बना रखा है। कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में आग लगा दी। मूर्तियों को खंडित कर दिया। मंदिर परिसर में लगे झंडों को धुने में डाल दिया। जब ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।