सोनीपत। थाना शहर पुलिस ने चाकू मारने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। मामले को लेकर 16 मार्च को सेक्टर-23 निवासी तेशांत ने बताया था कि 14 मार्च को वह कोल्ड स्टोर के पास ककरोई रोड स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां पर उनकी कहासुनी कहासुनी हो गई थी। बाद में वह साथियों संग रेलवे स्टेशन की तरफ गए तो एक निजी स्कूल के पास कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस पांच आरोपियों सौरव, मनीष, दीपांशु, गौरव व गौरव कुमार को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद