फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म के बाद गांव के अड्डे पर छोड़ा

Tue, 20 Feb 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद उन्हें गांव के अड्डे पर छोड़कर भाग गया। आरोप है कि युवक ने जाति सूचक शब्द भी कहे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी 17 फरवरी को गांव के बाहर गोबर डालने गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर रात 10 बजे वह सहमी घर लौटी। पूछने पर भी किसी को कुछ नहीं बताया। 19 फरवरी को बेटी ने बताया कि जब वह गांव के बाहर फिरनी में गोबर डालने गई थी तो वहां एक गांव का सुमित कार लेकर आया था। जबरदस्ती उन्हें कार में बैठा कर गांव डबरपुर की तरफ ले गया।
आरोप है कि सुमित ने सड़क किनारे कार खड़ी कर पीड़िता से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उन्हें कार में उनके गांव के अड्डे पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें