गोहाना। थाना सदर गोहाना पुलिस ने चेन झपटने के आरोपी नाबालिग बालक को पकड़ा है। पुलिस ने बालक को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है। बालक ने 11 अगस्त को बड़ौता गांव में घर में घुस महिला के गले से चेन झपटी थी। महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद