फोटो पुरानी अनाज मंडी स्थित बालाजी धाम में गणपति पूजन करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा।
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव बालाजी धाम में आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। साथ ही सर्वकल्याण की कामना की। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव का दर्जा प्राप्त है। किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। श्री बांके बिहारी मित्र मंडल के सदस्य आशीष बंसल ने बताया कि शनिवार को बालाजी धाम में भंडारा लगाया जाएगा। रविवार को गणपति विसर्जन किया जाएगा।