फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध खनन को रोकने के लिए खनन अधिकारी ने किया यमुना का निरीक्षण

Fri, 31 Jan 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गन्नौर में यमुना का निरीक्षण करते हुए जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार। स्रोत : क - फोटो : mathura
विज्ञापन
गन्नौर। अवैध खनन को रोकने के लिए जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार व उनकी टीम ने यमुना नदी के साथ लगते कई गांव के घाटों का निरीक्षण किया। खनन अधिकारी ने बुधवार को अपनी टीम के साथ यमुना के साथ लगते गांव पबनेरा, चंदौली, बेगा व आस-पास के कई गांव में अवैध खनन को रोकने को लेकर निरीक्षण किया। खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनवरी महीने में उनकी टीम ने अवैध खनन करने वाले 12 वाहनों को पकड़ा है। विभाग ने करीब 8 वाहन मालिकों से 25 लाख 79 हजार 300 रुपये जुर्माना भी वसूला है। वहीं चार वाहन मालिकों पर मामले भी दर्ज कराए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जाएगा। वहीं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें