फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीये वितरित कर 22 जनवरी को राम ज्योति जलाने का दिया संदेश

Thu, 04 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04. सोनीपत के सुभाष नगर में महिलाओं को दीये वितरित करते भाजपा नेता राजीव जैन। स्रोत: प्रवक
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि हमारी पीढ़ी गौरवशाली है, जिसे अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन देखने का सौभाग्य मिल रहा है। मंदिर बनाने में लगभग चार लाख लोगों के बलिदान का शौर्य छिपा हुआ है।
विज्ञापन

राजीव जैन ने वीरवार को पांच दीये राम के नाम अभियान के तहत जवाहर नगर, तारा नगर, सुभाष नगर, ऋषिकुंज काॅलोनी, देव नगर, झुग्गी बस्ती, श्याम नगर में दीये वितरित किए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए शहीद होने वाले मंदिर का उद्घाटन भी नहीं देख पाए, लेकिन हमें यह सौभाग्य मिल रहा है। 22 जनवरी को भव्य दिवाली मनाकर हमें राम ज्योति अपने घरों के बाहर लगानी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से सनातन समाज का अरुणोदय होगा और सनातन की पताका विश्व में फहरेगी। उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में भी 24 फरवरी को हिंदू मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जो भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने 21 जनवरी को शहर में निकाली जाने वाली श्रीराम शौर्य एवं उत्सव यात्रा में भाग लेने की अपील की। इस दौरान निगम पार्षद अतुल जैन, अनिल ग्रोवर, मुकेश, कर्मबीर ढोचक, ब्रह्मप्रकाश राठी, अशोक, नीटू, पवन स्वामी, लक्ष्मण, सुखबीर, अनिल जैन, मनोज गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र, बलबीर, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, यशपाल, संजीव कुमार, सुभाष, नरेंद्र, प्रेमा तिवारी व धर्म कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें