फोटो - राजकीय स्कूल सरगथल में वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत - प्रव
गोहाना। सरगथल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत करके बड़े सपने पूरे कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खेलों, शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए गए। इस दौरान डीईओ नवीन गुलिया, सरपंच खेतल सिंह, विजय मलिक, प्राचार्य विवेकानंद और पूर्व प्राचार्य दयानंद आदि उपस्थित थे।