फोटो : सोनीपत के सरस्वती विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटवाल में मेधावी विद्यार्थियों के साथ
सोनीपत। सरस्वती विद्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, कटवाल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। इसमें 56 छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें से 31 ने मेधावी स्थान प्राप्त किए। कीर्ति और पलक मलिक ने प्रथम स्थान पाया। दोनों ने 500 में से 461 अंक प्राप्त किए। कीर्ति ने संस्कृत में 100 अंक प्राप्त किए, और पलक मलिक ने विज्ञान में 100 अंक हासिल किए। मुस्कान ने 446 अंक के साथ दूसरा व जतिन मलिक ने 443 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। संवाद