फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में खड़ी मर्सिडीज और हैरियर गाड़ियों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मेहंदीपुर में प्लॉट में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने का मामला सामने आया है। मेहंदीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी टाटा हैरियर कार को 16 जुलाई को प्लॉट में खड़ी किया था। उसके दोस्त अजीत की मर्सिडीज बेंज गाड़ी भी प्लॉट में खड़ी थी। गाड़ियों को खड़ी करने के बाद वह लखनऊ चले गए थे। वहां से 19 जुलाई की रात में लौटकर रात साढ़े 11 बजे प्लॉट में आकर देखा तो वहां पर दोनों गाड़ियां ठीक से खड़ी थीं। उसके बाद वह घर पर जाकर सो गए। रात में करीब डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके प्लॉट में कारों में आग लगी हुई है। उसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार ढांचा गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें