फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर स्थित सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य क
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से बुधवार को सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। क्लब के पीएमजेएफ हरीश वाधवा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य वक्ता डाॅ. जोगेंद्र धनखड़ ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां दी। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। इस दौरान सचिव विक्रांत हांडा, कोषाध्यक्ष साशा वेदी, मुख्य परियोजना अधिकारी तरुण चुघ, परियोजना अध्यक्ष पंकज खन्ना मौजूद रहे।