महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को सौंपा। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय बनाने की मांग, बिजली विभाग का डिविजन स्टोर, महिला थाना परिसर, नपा महेंद्रगढ़ को नगर परिषद बनाना, शहर के चारों तरफ फोर लाइन व बाईपास बनाया जाने, जाट-पाली में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोला जाने, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सब-डिपो को जल्दी शुरु करने और ड्राइवर प्रशिक्षण ट्रेनिंग के लिए बड़ी कार्यशाला खोली जाए। इस मौके पर सुधीर, पोहप सिंह, राजपाल, अमित, बलदेव, संदीप, बाबूलाल, विजय सिंह, मनोज, कृष्ण, अजीत सहित अनेक लोग शामिल रहे।