सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 7 अगस्त को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे। इस दौरान जनसमस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। संवाद