फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेताओं का विद्यालय पहुंचने पर किया स्वागत

Tue, 13 Aug 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता व राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आदित्य मलिक ने श्रीराम एआईटीए इंडिया ओपन राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग में रजत पदक व मुकुल ने राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। निदेशक अंकित जैन ने बताया कि टेनिस प्रतियोगिता जींद में आयोजित की गई थी। इसमें आदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
वहीं कैथल में राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम ने कांस्य पदक जीता था। प्राचार्य गीता चोपड़ा ने बताया कि आदित्य विद्यालय की छठी कक्षा का छात्र है। आदित्य की मां रितु रानी व पिता संदीप कुमार ने भी लाडले की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं मुकुल विद्यालय की आठवीं कक्षा का छात्र है। संवाद ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें