फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेताओं का विद्यालय में स्वागत्

Fri, 25 Oct 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य अ
विज्ञापन
सोनीपत। 8वीं दिल्ली राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की गई थी। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मयंक ने 87 किलो, राहुल ने 100 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी नमन ने 63 किलो भार वर्ग व निखिल ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का चयन अखिल भारतीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अखिल भारतीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में आयोजित की जाएगी। स्वागत के दौरान विद्यालय में संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया व प्रशिक्षक जगमेंद्र पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें