फोटो 07- सोनीपत स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में समूह के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व सीईओ भावना काल
सोनीपत। राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल के यश से पदक की उम्मीद है।
यश ने जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसकी बदौलत यश का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम में आयोजित होगी।
साउथ प्वाइंट समूह के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भावना कालरा ने बताया कि जिले के सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर में एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से 2 अक्तूबर को जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इसमें लंबी कूद स्पर्धा में यश ने अंडर-20 आयु वर्ग में भाग शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। समूह के कार्यकारी चेयरमैन रोहित खत्री व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने भी यश को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।