सोनीपत। एटलस रोड पर सोमवार की शाम मैकेनिक की दुकान में रखा कम्प्रेसर फट गया। जबरदस्त धमाका होने से सभी डर गए। कम्प्रेसर की चपेट में आने से मैकेनिक गांव मोहाना निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आसपास के दुकानदार अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना के समय संजय दुकान में काम कर रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। शहर के एटलस रोड पर करीब 50 के करीब कार मैकेनिक की दुकान हैं। यहां पर काफी दुकानदारों ने कम्प्रेसर रखे हुए है। आसपास के लोगों ने कम्प्रेसर की समय पर जांच किए जाने की मांग उठाई है।