फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिशन चौक से कालूपुर चुंगी तक हटाया अतिक्रमण

Thu, 23 Feb 2023 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम व पुलिस विभाग की ओर से ओल्ड रोहतक रोड के मिशन चौक से लेकर कालूपुर चुंगी तक अतिक्रमण अभियान हटाया गया। दोनों विभागों की टीम ने वीरवार शाम संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। एसीपी वीरेंद्र ने बताया कि शहर के लोगों व वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया है। शहर के हर मार्ग पर अतिक्रमण ज्यादा होने के कारण वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में दुकानदारों से अपील है कि लोगों को जाम से राहत के लिए अतिक्रमण न करें। भवष्यि में नगर निगम के सहयोग से अभियान चलाकर उनके चालान भी किए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इस दौरान निरीक्षक प्रवीन कुमार, निरीक्षक नीरज के अलावा नगर निगम से मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, समेत अन्य सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें