फोटो: सोनीपत की सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते मे
सोनीपत। रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान स्वच्छता प्रहरी परिवार ने ककरोई रोड से वृद्धाश्रम (सूरी पेट्रोल पंप वाली गली) तक आयोजित किया। मेयर राजीव जैन ने स्वयं श्रमदान कर अभियान में हिस्सा लिया। खाली प्लॉटों से कूड़ा व गंदगी बुलडोजर से हटवाई गई। बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे पानी निकासी के अवरोध भी हटाए गए। मेयर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्म प्रकाश राठी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद