फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादीशुदा युवक ने दूसरी शादी के लिए बनवाया झूठा शपथ पत्र

Wed, 10 Jul 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां के एक युवक ने दूसरी शादी करने के लिए झूठा शपथ पत्र तैयार कराया। तहसीलदार के रीडर गुलाब ने पुलिस को बताया कि गांव गढ़ी उजाले खां के सुमित ने पहले शादी कर रखी थी। उसने दूसरी शादी करने के लिए झूठा शपथ पत्र तैयार करवाया। शपथ पत्र में स्पष्ट किया गया कि वह पहली शादी कर रहा है। इस बारे में उसकी पहली पत्नी को पता चला गया और उन्होंने उपायुक्त को शिकायत की। उपायुक्त ने गोहाना के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया। एसडीएम ने जांच की तो पता चला कि सुमित ने झूठा शपथपत्र बनवाया था। जांच रिपोर्ट को उपायुक्त को पास भेजा गया। अब अधिकारियों के आदेश पर गोहाना के तहसीलदार के रीडर गुलाब सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें