फोटो 15- अनाज मंडी में गेंहू की फसल का उठान करते मजदूर। संवाद
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में गेहूं के उठान का टेंडर होने के बाद दो दिन में करीब 3 लाख 43 हजार 350 बैग गेहूं का उठान हुआ है, लेकिन अब भी 70 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना बाकी है। अनाज मंडी गेहूं से भरी बोरियों से अटी हुई है। उठान कम होने की वजह से मंडी फुल हैं। किसानों को फसल डालने में परेशानी हो रही है।
अधिकारियों ने कहा कि गेहूं की बोरियों का तेजी से उठान किया जा रहा है। अनाज मंडी में खरीद शुरू होने के बाद से गेहूं का उठान नहीं हुआ था। इसके चलते मंडी में 2 लाख क्विंटल गेहूं की बोरियां रखी हुई थीं। मंडी के 8 किलोमीटर दायरे से बाहर गोदाम तक गेहूं पहुंचाने का टेंडर देरी से हो पाया, जिससे उठान प्रक्रिया में देरी हुई है। बुधवार रात से ही गेहूं का उठान शुरू कर दिया है।
अनाज मंडी में गेहूं का उठान शुरू हो गया है। एजेंसी को गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए हैं। 2 दिन में 3 लाख 43 हजार 350 कट्टों का उठान हो चुका है। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी
फोटो 15- अनाज मंडी में गेंहू की फसल का उठान करते मजदूर। संवाद
फोटो 15- अनाज मंडी में गेंहू की फसल का उठान करते मजदूर। संवाद