फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में मनीषा, तनीषा, नेहा की टीम प्रथम

Wed, 05 Nov 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से शेक्सपियर की लेखनी व साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी किरण चौहान ने की। अंग्रेजी विभाग से डॉ. रश्मि ने प्रश्नोत्तरी के दौरान विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय से विभिन्न कक्षाओं की 5 टीमों ने भाग लिया। टीम संख्या 3 में मनीषा, तनीषा, नेहा ने प्रतियोगिता में प्रथम, लक्की की टीम द्वितीय व इशिका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्रभारी किरण चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. पर्ल, डॉ. दिनेश कुमार, विकास व अमीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें