फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान क्रांतिकारी थे मंगल पांडे : आजाद डांगी

Sat, 18 Jul 2026 08:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - शहीद मदनलाल ढिंगड़ा पार्क में क्रांतिकारी मंगल पांडे के चित्र को नमन करते हुए संगठन के स
विज्ञापन
फोटो : 07
विज्ञापन

गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास शहीद मदनलाल ढिंगड़ा पार्क में क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती मनाई गई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने मंगल पांडे को महान क्रांतिकारी बताया। उन्होंने 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी भड़काई थी। मंगल पांडे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री के सिपाही थे। वे बैरकपुर कोलकाता छावनी में तैनात थे। उन्होंने 29 मार्च 1857 को चर्बी वाले कारतूस के विरोध में बिगुल फूंका। उन्होंने दो ब्रिटिश अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कारण उन्हें 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई। कार्यक्रम में जगदीश चिंदा, हर भगवान चोपड़ा, श्रीभगवान कलसन सहित कई लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें