फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक में आज लगेगा मंडलस्तरीय बिजली दरबार

Thu, 12 Sep 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक जोन में आने वाले सोनीपत, करनाल, पानीपत, झज्जर व रोहतक जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को समाधान करने के लिए बिजली दरबार लगाया जाएगा। क्षेत्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से 12 सितंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोहतक में राजीव गांधी विद्युत भवन मुख्य अभियंता कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। अधीक्षक अभियंता जीआर तंवर ने बताया कि प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटरों व वोल्टेज से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें