फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर व्यक्ति से बाइक और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर के राजकीय कन्य स्कूल के बाहर बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोककर उनसे पिस्तौल दिखाकर बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव गढ़ी केसरी के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को गन्नौर से अपने गांव की तरफ जा रहा था। जब वह राजकीय कन्या स्कूल के पास पहुंचा तो वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया। उसके बाइक रोकते ही युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में उन्होंने उसे बाइक से उतार दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। उसने मामले से अपने परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। गन्नौर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें