फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से 10 से 12 वार कर व्यक्ति की हत्या, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बली कुतुबपुर से बली चमराड़ा रोड के पास खेत में एक व्यक्ति की चाकू से 10-12 वार कर हत्या कर दी गई। शव के पास चाकू भी पड़ा मिला है। खेत के मालिक ने इसकी सूचना गन्नौर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद डीएसपी आत्माराम बिश्नोई, थाना प्रभारी धीरज कुमार, खुबडू झाल चौकी इंचार्ज मनजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास से कोई कागजात नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने किसान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बली कुतुबपुर निवासी किसान रमेश ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार सुबह अपने खड़के वाले खेत से ज्वार लेने गया था। जब वह बैलगाड़ी पर बली चमराड़ा रोड के साथ लगते अपने खेत में पहुंचा तो वहां कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति पेट के बल खेत में पड़ा दिखाई दिया। उसके गले में सफेद परना (गमछा) था और उसके एक पैर में चप्पल थी और दूसरी पास में पड़ी थी। जब उसने व्यक्ति को सीधा करके देखा तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। उसके पैरों के पास एक चाकू भी पड़ा था, जिस पर खून लगा था। उसने व्यक्ति को पहचानने का प्रयास भी किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और थाना गन्नौर में इस संबंध में जानकारी दी गई। जिस पर गन्नौर थाना प्रभारी धीरज, खुबडू झाल चौकी इंचार्ज मनजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पेट में चाकू से 10 से 12 वार किए गए थे। डीएसपी आत्माराम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी।
गांव बली कुतुबपुर के खेत में व्यक्ति का शव मिला है। उसकी चाकू से वार कर हत्या की गई है। खून से सने चाकू को मौके से बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आत्माराम, डीएसपी गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें