फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परिवहन समिति की बस की खिड़की से गिरकर व्यक्ति घायल, पीजीआई में भर्ती

Mon, 12 Feb 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44. सोनीपत के गढ़ी सिसाना मोड़ के नजदीक हुए हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी परिवहन समिति की बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। रोहतक मार्ग पर गढ़ी सिसाना मोड़ से पहले परिवहन समिति की बस की खिड़की से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक कार को रुकवाकर यात्रियों ने पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ी सिसाना के ईंट भट्ठे पर काम करने वाला एक व्यक्ति रविवार शाम को खरखौदा से गढ़ी सिसाना जाने के लिए परिवहन समिति की बस में सवार हुआ था। इस दौरान परिवहन समिति की बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। ऐसे में वह मजदूर बस की अगली खिड़की के पायदान पर ही खड़ा हो गया। बस जब रोहतक मार्ग पर गढ़ी सिसाना मोड़ के पास पहुंचने वाली थी, इससे पहले ही मजदूर के हाथ से बस के खिड़की के पास लगा पाइप छूट गया और मजदूर नीचे जा गिरा। जिसके बाद बस के पिछले दोनों टायर उनके एक हाथ के ऊपर से गुजर गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवारियों ने आवाज देकर बस को रुकवाया और पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को भी सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें