फोटो 18: सोनीपत के टीडीआई कुंडली में ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र के वरदानी भवन में कार्यक्रम क
सोनीपत। टीडीआई कुंडली में ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र के वरदानी भवन में रविवार को द्वितीय विश्व ध्यान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रेरक वक्ता डॉ. बीके अदिति सिंघल ने कहा कि वर्तमान समय भौतिक साधनों की संपन्नता के बावजूद मनुष्य असंतुष्टता, चिंता, भय, अवसाद के साये में जी रहा है। आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है। परिवारों में दांपत्य जीवन में तलाक बढ़ रहे हैं। इस दौरान डाॅ. सुधीर सिंघल, विश्व हिंदू परिषद के प्रभारी नरेंद्र पाल शर्मा, प्रोफेसर रोहतास शर्मा भी मौजूद रहे।