एटलस रोड पर डबल स्टोरी के पास सोमवार सुबह पेड़ों की छंटाई करते समय व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से झुलस गया। लोगों ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने करंट से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे शनाख्त के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। संवाद