गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के सामने जीटी रोड पार कर रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव भिटारा निवासी शिवानी ने बताया कि उनके पति अजयपाल काम के लिए सोनीपत आए हुए थे। 21 नवंबर को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पति एचएसआईआईडीसी बड़ी के गेट नंबर एक के पास जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह मौके पर पहुंची तो पता चला कि उनके पति जब रोड पार कर रहे थे तो दिल्ली की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।