फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठधना स्टेशन के पास शनिवार रात रेलवे लाइन पार करते समय दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा आठ बजे सूचना मिली थी कि राठधना रेलवे स्टेशन के पास करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस समय शताब्दी ट्रेन स्टेशन से गुजरती है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। मृतक ने स्लेटी रंग की पैंट और कमीज, पैरों में भूरे रंग के जूते हैं, जिस पर स्पार्किंग लिखा हुआ है। रविवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें