सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सफियाबाद अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जीआरपी से जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे अपलाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना कीमैन ने स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी थाने को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर स्लेटी रंग की जैकेट, पीली टीशर्ट व नीली पैंट मिली है। जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। संवाद