गन्नौर। दातौली-बेगा रोड पर धर्मा गिरी ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने देर रात व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी गांव दातौली निवासी चौकीदार सतबीर सिंह ने बड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर की रात लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके पैर, सिर, मुंह और कमर पर गंभीर चोट के निशान थे। एंबुलेंस बुलाकर उसे सरकारी अस्पताल गन्नौर भेजा गया से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। संवाद